Religious Development for Sanatan Culture
गुरुकुल एवं प्रकृति चिकित्सा प्रकल्प
₹0 raised of ₹1,000,000 goal 0.00%- 0 Donations
- No deadline
- 0 Likes
परिचय : विश्व सनातन धर्मावलंबी बंधुओं को सुधांशु का स्प्रेम प्रणाम मेरी उम्र लगभग ६२ वर्ष की है प्रकृति की अनुकम्पा से अभी तक मैं स्वस्थ हूं मैं भारत के पश्चिम बंगाल प्रान्त के सुभास नगर प्रखण्ड:मादारिहाट, जिला: अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल में स्थाईरूप से निवास करता हूं हमारे सत्य सनातन संस्कृति को आप के सहयोग के साथ विस्तार करने की आशा करता हूं जिसमें आप की अपनी सक्रिय भागीदारी हो सकती है मैं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक, समर्पित एवं संरक्षक की भूमिका निभा रहा हूं मुझे आप से ढेर सारी उम्मीद की आशा करता हूं विषय: प्रकृति द्वारा संचालित सनातन धर्म संस्कृति के रक्षार्थ हेतु आगे आएं प्रिय साथियों, हम सभी को ज्ञात है कि हमारी सनातन संस्कृति हमारी भूमि की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें साकार और निराकार प्रतीत होता है। इस संस्कृति ने हमें शान्ति, समृद्धि, और समर्पण की भावना सिखाई है। हम इसे आने वाली पीढ़ियों तक सजग एवं सुरक्षित रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हमें आपकी मदद चाहिए। हम एक "सनातन संस्कृति धर्म के रक्षार्थ हेतु आगे आएं" अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। हम लोगों ने वर्तमान में ५ आयाम को आप के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं १)जरुरतमंदों के लिए निशुल्क "अनपुर्णा सेवा प्रकल्प" २) गुरुकुल शिक्षा प्रणाली एवं आयुर्वेद का विस्तार उसके संरक्षण ३)धार्मिक स्थलों एवं मठ मंदिरों का संरक्षण ४) गौ सेवा प्रकल्प के द्वारा प्रकृति संस्कृति मानव जीवन की रक्षा ५) बेसहारा को ऋषि परम्परा के अनुरूप आश्रम की स्थापना सनातन प्रहरी का उद्देश्य है सनातन संस्कृति को संरक्षण एवं सुरक्षित रखना उसके भव्य रूप को आगे बढ़ाना। हम इसमें विश्व को साझेदारी का माध्यम बना रहे हैं , ताकि हम सभी विश्व समुदाय मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान एवं संरक्षक की महत भूमिक निभा सकें । हमारी योजनाएँ: गुरुकुल परम्परा को जनजन तक पहुंचाना : सनातन संस्कृति की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमें गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के माध्यम से सनातन संस्कृति के विभिन्न शिक्षा आयामों को आयोजित एवं सहयोग करेंगे। संस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा: धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए हम ऋषि मुनियों की परम्परा को पूर्वलोकन करते हुए उसे पुनर्जीवित रखना एवं उनके नियमों को सरलता पूर्वक समाज में उसे प्रचलित करना चाहते हैं। गौ सेवा प्रकल्प : सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमें गौ सेवा प्रकल्प को आधार बनाना पड़ेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक विकास हो सके। बेसहारा आश्रम सेवा प्रकल्प: सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक के अज्ञानतावश समाज में सांस्कृतिक विकृति का गहरा प्रभाव पड़ा है। जिसके कारण शिक्षित व्यक्ति भी अपने संस्कार संस्कृति को बोझ समझने लगे हैं ,आज अपने परिवार एवं माता पिता को संरक्षण देने में सक्षम नहीं हैं संस्कार संस्कृति विलुप्त होते जा रहे हैं। अनपूर्णा सेवा प्रकल्प : भोजन एवं राशोई के क्षेत्र में सनातन संस्कृति का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। सनातन प्रहरी उपरोक्त पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए जरूरतमंदों को निशुल्क सेवा देने के लिए प्रोत्साहित एवं सहयोग करेगा। अतः हम आपसे इस महत्वपूर्ण कार्य में हमारे साथी बनने के लिए आप से आग्रह करते हैं। आपका छोटा सा योगदान भी हमें इस अभियान को सफल बनाने में मदद करेगा। कैसे सहयोग करें: आर्थिक सहयोग: हमें आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया इस कैम्पेन में धन देकर सनातन संस्कृति के प्रकल्प को समर्थन करें। साझेदारी और समर्थन: हमारे अथक परिश्रम एवं आप के कौशल से भरे साथियों के साझेदारी और समर्थन की आवश्यकता है। आप हमारे साथ जुड़कर इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। धन्यवाद प्रस्ताव : हम उन सभी धर्मावलंबियों को आभार व्यक्त कर रहे हैं जो हमें हमारे सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक एवं मददगार साबित हुए हैं,उनसे आगे ये आशा करते हैं की सनातन संस्कृति के बटवृक्ष को पूरे विश्व में विस्तार करेगें। विश्व स्तर एवं समाज में प्रभाव : सनातन संस्कृति एक बट वृक्ष की भांति है जिसे कोई भी मानव जीवन अछूता नहीं है यह समाज में लोककल्याण के दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करता है यह हमेशा वसुधैव कुटुंबकम" या "एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य" का उल्लेख करता है प्रतीक्षा: सनातन धर्म संस्कृति की बातें अनन्त है इसकी समापन नही होती है हमेसा चरैवेति सूक्त के मंत्र हमें जाग्रत होने, कर्मठ बनने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। चरैवेति का अर्थ ही है- आगे बढ़ो और बढ़ते रहो। क्योंकि मानव जीवन सेवा प्रकल्प के लिए समर्पित करना हीं है। प्रणाम
Related Campaigns
Take a look at other campaigns in the same category.
Religious Development for Sanatan Culture
by Sudhanshu
No deadline
गुरूकुल परम्परा क्यू जरुरी है
गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के पास आधुनिक शिक्षा प्रणाली का प्राण वायु है गुरू परम्...
₹0
0.00%
raised of ₹1,000,000
Religious Development for Sanatan Culture
by Sudhanshu
No deadline
गाय माता को कत्लखाना कौन भेजता है ???
Who is responsible for sending Mother Cow to slaughter? Who is the real culprit?...
₹0
0.00%
raised of ₹100,000
Religious Development for Sanatan Culture
by Sudhanshu
No deadline
Modern Gurukul Vidyapeeth
Greetings to the global community of followers of the eternal faith. I, Sudhansh...
₹0
0.00%
raised of ₹1,000,000